Martial Towers एक रणनीतिक गेम है, जिसमें खिलाड़ियों को तोपों, गुलेलों एवं इसी प्रकार के अन्य अस्त्रों से भरे एक छोटे से किले का निर्माण करना होता है। आपका लक्ष्य: दुश्मन के किले को नष्ट करना, इससे पहले कि दुश्मन आपके किले को नष्ट कर दे।
तोप और गुलेल चलाने की विधि काफी हद तक Angry Birds एवं इस शैली के मिलते-जुलते अन्य गेम जैसी ही होती है। इसमें सबसे बड़ा अंतर यह होता है कि Martial Towers में आप एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ वास्तविक समय में खेलेंगे और यही वजह है कि जहाँ तक निशाना साधने और गोली दागने का प्रश्न है आपको थोड़ी अतिरिक्त तीव्रता दिखानी होगी। अन्यथा, वे आपकी तोपों को नष्ट कर देंगे।
एक स्तर एवं अगले स्तर के खेल के बीच ही खिलाड़ियों को अपने किले का निर्माण कर लेना होता है। इस गेम को खेलने से आपको विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का विकल्प मिल जाता है, जैसे कि अन्य चीजें रखने के लिए स्तम्भों का निर्माण करना, तोपें तथा बिल्कुल सजावटी चीजें जोड़ना। इसमें, अपने गेम को वैयक्तीकृत तथा अनुकूलित करने के विकल्प लगभग असीमित हैं।
Martial Towers एक उत्कृष्ट गेम है, जिसमें रणनीति के अवयवों तथा ऐक्शन सीक्वेन्सेज को काफी अच्छे तरीके से संयोजित किया गया है। यह आपको AI जेनरेटर तथा अन्य लाइव खिलाड़ियों दोनों ही का मुकाबला करने की सुविधा देता है। इसमें द्वंद्व काफी तेज गति से खत्म होते हैं, क्योंकि एक या दो मिनट के अंदर ही आप किसी भी गेम को खत्म कर सकते हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Martial Towers के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी